फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महत्मा बुद्घ क्या थे पूर्वजन्म में जानकर हैरान रह जाएंगे

Tue, 30 Sep 2014 12:34 PM IST
वेदव्रत विद्यालंकार
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान बुद्ध अपने पिछले एक जन्म में जंगली भैंसे की योनि में थे। वह उससे पहले के अपने जन्म के किन्हीं कर्मों का फल भोग रहे थे। कर्मफल के चलते भैंसे की योनि में होते हुए भी वह शांत स्वभाव के थे। जंगल में एक नटखट बंदर उनका हमजोली था। उसे भगवान बुद्ध को तंग करने में बड़ा मजा आता। वह कभी उनकी पीठ पर सवार हो जाता, तो कभी पूंछ से लटक कर झूलता। कई बार गर्दन पर बैठकर दोनों हाथों से सींग पकड़ कर झकझोरता। बुद्ध उसे कुछ न कहते।
विज्ञापन


पढ़ें,तंत्र साधना के लिए जाना जाता है माता का यह शक्तिपीठ

उनकी सहनशक्ति और वानर की धृष्टता देखकर देवताओं ने उनसे निवेदन किया, शांति के अग्रदूत, इस नटखट बंदर को दंड दीजिए। यह आपको बहुत सताता है। भगवान बुद्ध ने देवताओं की बात हंसी में टाल दी। देवताओं ने आगे कहा, हे बोधिसत्व, हमें बताइए कि आप इस बंदर का उत्पीड़न क्यों सह रहे हैं?

बुद्ध ने कहा कि मैं इसे सींग से चीर सकता हूं, माथे की टक्कर से पीस सकता हूं, मगर मैं ऐसा नहीं करूंगा। अपने से बलशाली के अत्याचार को सहने की शक्ति तो सभी जुटा लेते हैं, पर सच्ची सहनशक्ति तो अपने से बलहीन की प्रताड़ना सहन करने में है। फिर उन्होंने देवों के अधिपति को जातिस्मरण (पूर्वजन्म की स्मृति) में उतरने के लिए कहा।
विज्ञापन


पढ़ें, अक्तूबर महीने का राशिफल विस्तार से

देवाधिपति ने देखा कि बंदर पिछले एक जन्म में काल बहेलिया था और बुद्ध सामान्य व्यक्ति। बुद्ध को एक सांप ने काटा और काल बहेलिये ने उपचार कर उन्हें बचाया। वह बहेलिया ही इस जन्म में बंदर बना है और स्वभाव के कारण बुद्ध को परेशान कर रहा है। भैंसे की योनि में आए बुद्ध ने देवताओं से कहा, यह वानर मुझे परेशान नहीं कर रहा, बल्कि अपनी प्रकृति के अनुसार मुझसे स्नेह व्यक्त कर रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें