फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा आज, इस दिन सात जगहों पर दीपदान करने से खुलते हैं सुख-समृद्धि के द्वार

Mon, 12 May 2025 10:14 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Vaishakh Purnima 2025: शास्त्रों के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा की शाम को इन स्थानों पर दीपक लगाना अत्यंत शुभ माना गया है।
 
विज्ञापन
Vaishakh Purnima 2025: तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। वैशाख पूर्णिमा की सायं तुलसी के पास दीपक लगाने से घर में धन, अन्न और सौभाग्य की वृद्धि होती है। - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vaishakh Purnima 2025 Date know Importance Upay : हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इसे पुण्यदायिनी तिथि माना गया है, जिस दिन किए गए व्रत, दान, तप और दीपदान का अनंत गुना फल प्राप्त होता है। नारद पुराण के अनुसार इस दिन ब्राह्मण को जल से भरा घट एवं पकवान दान करने से गोदान का फल प्राप्त होता है और ऐसा करने से धर्मराज की कृपा भी मिलती है। विशेष रूप से इस दिन संध्याकाल में दीपदान करने से न केवल पितरों की तृप्ति होती है, बल्कि देवी-देवताओं की कृपा भी प्राप्त होती है। दीपक लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और दरिद्रता का नाश होता है। शास्त्रों के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा की शाम को इन स्थानों पर दीपक लगाना अत्यंत शुभ माना गया है।

विज्ञापन


1. तुलसी के पौधे के समीप
तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। वैशाख पूर्णिमा की सायं तुलसी के पास दीपक लगाने से घर में धन, अन्न और सौभाग्य की वृद्धि होती है। यह दीपक शुद्ध घी या तिल के तेल का होना चाहिए। मान्यता है कि इससे पवित्रता और समृद्धि दोनों बनी रहती हैं।

2. मुख्य द्वार पर
घर का मुख्य द्वार सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार की ऊर्जाओं के आने का मार्ग होता है। संध्या काल में द्वार के दोनों ओर दीपक लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती। यह साधारण-सा उपाय वास्तु दोषों को भी शांत करता है और लक्ष्मी का प्रवेश सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन


3. पीपल के वृक्ष के नीचे
पीपल वृक्ष को ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का वास स्थल माना गया है। वैशाख पूर्णिमा की सायं पीपल के नीचे दीपक लगाकर परिक्रमा करने से सभी पाप नष्ट होते हैं।

Buddha Purnima Wishes 2025: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

4. कुएं, तालाब या किसी जल स्रोत के पास
जल स्रोतों के पास दीपक लगाना पितरों की तृप्ति का मार्ग बताया गया है। इससे पितृ दोष शांत होता है और कुल में सुख-शांति बनी रहती है। यह परंपरा गंगा स्नान और तर्पण के समान पुण्य देती है।

Vaishakh Purnima 2025: आज वैशाख पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां, नहीं मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

5. घर के मंदिर या पूजाघर में
पूजाघर में भगवान विष्णु, लक्ष्मी, शिव या अपने आराध्य देवता के सामने दीपक लगाना विशेष फलदायी होता है। यह दीपक श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक होता है। इससे घर में सकारात्मक वातावरण बनता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
विज्ञापन

Buddha Purnima 2025: बुद्ध पूर्णिमा आज, जानिए महत्व और स्नान-दान का फल

6. रसोईघर में दीपक
रसोईघर में दीपक जलाने की परंपरा माता अन्नपूर्णा को समर्पित मानी जाती है। इससे घर में अन्न की कभी कमी नहीं होती और लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहती है। यह दीपक उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है।

7. गौशाला या गाय के पास
गाय को पृथ्वी पर चलती हुई देवी कहा गया है। यदि संभव हो तो गौमाता के पास दीपक लगाकर उनकी आरती करें। इससे पापों का नाश होता है और संतान सुख की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें