फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apara Ekadashi Vrat : सिर्फ पापों से ही नहीं प्रेत बाधा से भी मुक्ति दिलाता है अपरा एकादशी का व्रत

Thu, 30 May 2019 11:11 AM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अपरा एकादशी व्रत 2019
ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहते हैं। इस बार यह एकादशी 30 मई को पड़ेगी। अपरा एकादशी को अचला एकादशी, भद्रकाली एकादशी और जलक्रीड़ा एकादशी भी कहते है। अपरा एकादशी का व्रत करने से अपार धन-सम्पदा और मान-सम्मान प्राप्त होता है।

शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अपरा एकादशी व्रत 2019
पाप संग प्रेत बाधा से दिलाता है मुक्ति

भगवान विष्णु की कृपा दिलाने वाले व्रत की महिमा का पुराणों में भी वर्णन मिलता है। पद्मपुराण के अनुसार अपरा एकादशी का व्रत करने से मनुष्य को प्रेत योनि में जाकर कष्ट नहीं भोगना पड़ता है। प्रेत योनि से मुक्ति प्रदान करने वाली इस एकादशी का नाम अचला है। 
विज्ञापन

3 of 4
अपरा एकादशी व्रत 2019
अपरा एकादशी व्रत की कथा

प्राचीन काल में महीध्वज नाम के एक धर्मात्मा राजा थे। जिनका छोटा भाई वज्रध्वज पापी और अधर्मी था। इसने एक एक रात अपने बड़े भाई महीध्वज की हत्या कर दी। इसके बाद महीध्वज के मृत शरीर को जंगल में ले जाकर पीपल वृक्ष के नीचे गाड़ दिया। अकाल मृत्यु होने के कारण धर्मात्मा राजा को भी प्रेत यानि में जाना पड़ा। राजा प्रेत रूप में पीपल पर रहने लगा और उस रास्ते से आने जाने वालों को परेशान करने लगा।

एक दिन सौभाग्य से उस रास्ते से धौम्य नामक ॠषि गुजरे। ऋषि ने जब प्रेत को देखा तो अपने तपोबल से सब हाल जान लिया। ॠषि ने राजा को प्रेत योनि से मुक्ति दिलाने का विचार किया और प्रेत को पीपल के पेड़ से उतारा और परलोक विद्या का उपदेश दिया। संयोग से उस समय ज्येष्ठ मास की एकादशी तिथि भी थी। ऋषि ने अपरा एकादशी का व्रत किया और एकादशी के पुण्य को राजा को अर्पित कर दिया। इस पुण्य से राजा प्रेत योनि से मुक्त हो गया और दिव्य देह धारण करके स्वर्ग चला गया। 
विज्ञापन

4 of 4
अपरा एकादशी व्रत 2019
जानें साल 2019 में आगे कब-कब पड़ेगी एकादशी 

जून
13 जून — निर्जला एकादशी
29 जून — योगिनी एकादशी 

जुलाई
12 जुलाई — देवशयनी एकादशी
28 जुलाई — कामदा एकादशी

अगस्त
11 अगस्त — पवित्रा एकादशी
26 अगस्त — अजा एकादशी 

सितंबर
09 सितंबर — पद्मा एकादशी
25 सितंबर — इंदिरा एकादशी

अक्टूबर
09 अक्टूबर — पापकुशा एकादशी
24 अक्टूबर — रमा एकादशी

नवंबर
08 नवंबर — देवप्रबोधिनी एकादशी
22 नवंबर — उत्पत्ति एकादशी

दिसंबर
08 दिसंबर — मोक्षदा एकादशी
22 दिसंबर — सफला एकादशी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें