सावन सोमवार 2024 तिथि
सावन का पहला सोमवार व्रत - 22 जुलाई, 2024
सावन का दूसरा सोमवार व्रत - 29 जुलाई, 2024
सावन का तीसरा सोमवार व्रत - 5 अगस्त, 2024
सावन का चौथा सोमवार व्रत - 12 अगस्त, 2024
सावन का पांचवां सोमवार व्रत - 19 अगस्त, 2024
शिवलिंग की पूजा विधि
सावन ही नहीं बल्कि आम दिनों में भी शिवलिंग की सही विधि से पूजा करनी चाहिए। शिवलिंग की पूजा करने से पहले व्यक्ति को हमेशा मन और तन से पवित्र होना चाहिए। भगवान शिव को गंगा जल बहुत ज्यादा प्रिय है, ऐसे में शिवलिंग पर इसे चढ़ाने से शिव जी का आशीर्वाद मिलता है। इस दौरान गंगाजल को तांबे के लोटे भरकर ही जलहरी पर जल चढ़ाना चाहिए। सबसे पहले आप जल को जलहरी की दाईं ओर चढ़ाएं, इसे भगवान गणेश का स्थान माना जाता है। इसके बाद बाईं ओर जल चढ़ाएं, यहां कार्तिकेय का वास माना जाता है। इसके बाद आप आप शिवलिंग के बीच में जल चढ़ा सकते हैं। इस दौरान खड़े होकर जल नहीं चढ़ाना चाहिए, हमेशा बैठकर जल चढ़ाएं। फिर शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं और बाद में बेलपत्र, फूल माला आदि अर्पित करें। पूजा के समय ध्यान रखें कि शिवलिंग की जलहरी के पास किसी भी तरह की पूजन सामग्री न हो। वहीं ऐसा कहा जाता है कि शिवलिंग की हमेशा आधी परिक्रमा करनी चाहिए।
शिवलिंग पर जल चढ़ाने का मंत्र
मन्दाकिन्यास्तु यद्वारि सर्वपापहरं शुभम् ।
तदिदं कल्पितं देव स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम् ॥
श्रीभगवते साम्बशिवाय नमः । स्नानीयं जलं समर्पयामि।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।