Sawan 2024: सावन के महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है क्योंकि भगवान भोलेनाथ को यह सबसे प्रिय होता है। सावन माह में भगवान शिव की विशेष पूजा आराधना और जलाभिषेक से शिव भक्तों की हर एक मनोकामना पूरी होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन माह में भगवान शिव सृष्टि का संचालन अपने कंधों पर ले लेते हैं। सावन माह में भक्ति-भाव से भोलेनाथ को जल, गंगाजल, बिल्वपत्र, धतूरा, दूध, पंचामृत और अक्षत आदि से पूजन कर और बम-बम बोलने से भगवान आशुतोष शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।
सावन पर दुर्लभ संयोग
हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना वर्ष का पांचवां महीना होता है। इस बार सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस बार सावन पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। दरअसल कई वर्षों बाद सावन माह की शुरुआत सोमवार से हो रही है और सावन का आखिरी दिन भी सोमवार को पड़ रहा है। इसके अलावा भी सावन माह में कई तरह के शुभ योग भी बनेंगे। सावन के पहले सोमवार पर प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। वहीं सावन माह के दौरान गजकेसरी, कुबेर, शश, शुक्रादित्य, बुधादित्य और नवपंचम योग का निर्माण होगा। इस योगों के निर्माण की वजह से इस बार का सावन का महीना बहुत ही खास हो जाता है।
Astrology: जीवन में चाहिए सुख और करियर में सफलता, फिर भूलकर न करें इन ग्रहों को नाराज
Weekly Horoscope (15 से 21 जुलाई 2024): आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
सावन माह में करें ये उपाय
सावन माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के ज्योतिषीय उपाय किए जा सकते हैं।
- भगवान शिव को बेलपत्र बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर अर्पित करें।
- शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने पर कुछ बातों का ध्यान देना बहुत ही जरूरी होता है। भगवान शिव को हमेशा उल्टा बेलपत्र यानी चिकनी सतह की तरफ वाला वाला भाग स्पर्श कराते हुए ही बेलपत्र चढ़ाएं।बेलपत्र की तीन पत्तियां ही भगवान शिव को चढ़ती है। कटी-फटी पत्तियां कभी न चढ़ाएं।
- जिन लोगों को कार्य में लगातार असफलताएं मिल रही हों और भाग्य का साथ नहीं मिल पा रहा हो तो सावन के महीने में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं और शिवलिंग का आशीर्वाद लेने के साथ-साथ नंदी की मूर्ति के पैर भी छुएं। इस व्यक्ति का दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है और जीवन में सफलताएं हासिल होती हैं।
- यदि किसी के विवाह में अड़चन आ रही है तो सावन के महीने में प्रतिदिन शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं, इससे जल्दी ही आपके विवाह के योग बन सकते हैं।