फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami 2019 : चमत्कार से भरी हैं मानस की ये चौपाईयां, जानें कैसे होंगी सिद्ध

Thu, 04 Apr 2019 06:42 PM IST
shubham धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
Ram Navami 2019
जीवन की इस आपाधापी में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं जहां पर जाकर हम यह तय नहीं कर पाते कि आखिर क्या करें। संकट के समय में जब कोई रास्ता नहीं सूझता तो अंत में हम उस कठिन परिस्थिति से उबरने के लिए परमपिता परमेश्वर को याद करते हैं। प्रभु श्रीराम से जुड़ी तमाम चौपाईयां न सिर्फ तमाम दु:खों और कष्ट से उबारने का काम करती हैं बल्कि सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। चैत्र रामनवमी के दिन मानस की तमाम चौपाईयों में से किसी एक को मंत्र मानकर श्रद्धापूर्वक जपने से प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है।

कलश स्थापना और अखंड ज्योति के साथ नवरात्रि के 9 दिनों तक करवाएं देवी दुर्गा की पूजा
विज्ञापन

2 of 14
श्रीरामचरितमानस के सिद्ध मंत्र
चौपाईयों को को सिद्ध करने का नियम-
श्रीरामचरित मानस के दोहे-चौपाईयों को सिद्ध करने के लिए रामनवमी के दिनके दिन स्नान-ध्यान करने के पश्चात् अष्टांग हवन के द्वारा सिद्ध करना चाहिये। इसके पश्चात् जिस कार्य के लिये मानस का दिव्य मन्त्र आप सिद्ध कर रहें हों, उसके लिए नित्य एक माला जप अवश्य करें।

आगे की स्लाइड्स क्लिक कर जानें मानस की किस चौपाई से पूरी होगी आपकी मनोकामना — 
विज्ञापन

3 of 14
श्रीरामचरितमानस के सिद्ध मंत्र
यात्रा की सफलता के लिए
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा। ह्रदय राखि कोसलपुर राजा।।

4 of 14
श्रीरामचरितमानस के सिद्ध मंत्र
संपत्ति की प्राप्ति के लिए
जे सकाम नर सुनहि जे गावहि। सुख संपत्ति नाना विधि पावहि।।
विज्ञापन

5 of 14
श्रीरामचरितमानस के सिद्ध मंत्र
किसी भी संकट को दूर करने के लिए
दीनदयाल बिरिदु सम्भारी। हरहु नाथ मम संकट भारी।
विज्ञापन

6 of 14
श्रीरामचरितमानस के सिद्ध मंत्र
मुकदमा जीतने के लिए
पवन तनय बल पवन समाना। बुधि बिबेक बिग्यान निधाना।।
विज्ञापन

7 of 14
श्रीरामचरितमानस के सिद्ध मंत्र
परस्पर प्रेम बढ़ाने के लिए
सब नर करहिं परस्पर प्रीती। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीती॥

8 of 14
श्रीरामचरितमानस के सिद्ध मंत्र
शीघ्र विवाह के लिए
तब जन पाई बसिष्ठ आयसु ब्याह।  साज सँवारि कै।।
मांडवी, श्रुतकी, रति, उर्मिला कुँअरि लई हंकारि कै।।

9 of 14
श्रीरामचरितमानस के सिद्ध मंत्र
रोजगार पाने के लिए
विस्व भरण पोषण कर जोई। ताकर नाम भरत जस होई।।

10 of 14
श्रीरामचरितमानस के सिद्ध मंत्र
विद्या प्राप्ति के लिये
गुरु गृहँ गए पढ़न रघुराई। अलप काल विद्या सब आई॥

11 of 14
श्रीरामचरितमानस के सिद्ध मंत्र
परीक्षा में सफलता के लिए
जेहि पर कृपा करहिं जनु जानी। कबि उर अजिर नचावहिं बानी॥
मोरि सुधारिहि सो सब भाँती। जासु कृपा नहिं कृपाँ अघाती॥
 

12 of 14
श्रीरामचरितमानस के सिद्ध मंत्र
पुत्र प्राप्ति के लिए
प्रेम मगन कौसल्या निसिदिन जात न जान।  
सुत सनेह बस माता बाल चरित कर गान।।

13 of 14
श्रीरामचरितमानस के सिद्ध मंत्र
आलस्य से मुक्ति पाने के लिए
हनुमान तेहि परसा कर पुनि कीन्ह प्रणाम।
राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम।।
विज्ञापन

14 of 14
श्रीरामचरितमानस के सिद्ध मंत्र
सभी मनोरथ को पूरा करने के लिए
भव भेषज रघुनाथ जसु,सुनहि जे नर अरू नारि।
तिन्ह कर सकल मनोरथ सिद्ध करहि त्रिसिरारि।।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें