Raksha Bandhan 2026: ज्योतिष में रंगों का भी विशेष महत्व माना गया है और प्रत्येक राशि के लिए कुछ विशेष रंग शुभ बताए गए हैं। मान्यता है कि राशि के अनुकूल रंग की राखी बांधने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और अपनापन और मजबूत होता है।
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का पर्व है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके सुखी, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना करती है। ज्योतिष में रंगों का भी विशेष महत्व माना गया है और प्रत्येक राशि के लिए कुछ विशेष रंग शुभ बताए गए हैं। मान्यता है कि राशि के अनुकूल रंग की राखी बांधने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और अपनापन और मजबूत होता है। ऐसे में इस रक्षाबंधन आप अपने भाई की राशि के अनुसार राखी के रंग का चुनाव कर सकती हैं। इससे राखी केवल प्रेम का प्रतीक ही नहीं, बल्कि भाई के लिए शुभकामना और सकारात्मकता का प्रतीक भी बन सकती है।
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष- यदि आपके भाई की राशि मेष है तो रक्षाबंधन के दिन आप उन्हें लाल, पीले, हरे और सुनहरे रंग की राखी बांधें।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृष- वृष राशि वाले जातकों के लिए सफेद,सुनहरी पीले या आसमानी रंग की राखी बांधना शुभ होता है।
मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए हरा रंग बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए रक्षाबंधन पर बहनें हरे रंग की राखी बांधे । इसके अलावा आप नीले और सुनहरी रंग की राखी भी बांध सकती हैं।
कर्क- ज्योतिष के अनुसार यदि आपके भाई की राशि कर्क है तो आप रक्षाबंधन पर उन्हें सफेद या हल्के पीले रंग की राखी बांध सकती हैं इससे भाई के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।