Pitru Paksha 2024: श्राद्ध पक्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा से शुरू होकर आश्विन मास की अमावस्या पर समाप्त होते हैं। इस दौरान आने वाले लगभग 16 दिनों तक पूर्वजों की सेवा और आत्म शांति के लिए पूजा पाठ किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृपक्ष के दिनों में श्राद्ध कर्म और पिंडदान करने से हमारे पितृ प्रसन्न होते हैं, और उनके खुश होने से परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।
इस बार 17 सितंबर 2024 से पितृ पक्ष शुरू हो रहे हैं, जिसका समापन 2 अक्तूबर को होगा। इस अवधि में पितरों को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा भाव व्यक्त किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार श्राद्ध के दिनों में पूर्वज धरती पर आते हैं। ऐसे में पिंडदान करने से उनकी आत्मा को शांति प्राप्त होती हैं। वहीं पितृ पक्ष के दिनों में कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। खासतौर पर वस्त्रों को खरीदना मना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्राद्ध में नए वस्त्र क्यों नहीं खरीदने चाहिए ? अगर नहीं तो आइए जान लेते हैं।