फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phulera Dooj Upay 2024: फुलेरा दूज आज, सुखी वैवाहिक दांपत्य जीवन और शीघ्र विवाह योग के लिए करें ये उपाय

Tue, 12 Mar 2024 10:52 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

फुलेरा दूज पर कृष्ण-राधा की पूजा करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ उपाय करने से विवाह या प्रेम सम्बन्धी मामलों में आ रही रूकावट दूर हो सकती है।
विज्ञापन
Phulera Dooj 2024: राधारानी और श्रीकृष्ण सच्चे प्रेम के प्रतीक हैं। फुलेरा दूज पर उनकी पूजा से दांपत्य जीवन में मजबूती आती है, प्रेम और सौहार्द भाव बढ़ता है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Phulera Dooj 2024 Remedies: हिंदू पंचांग के अनुसार फुलेरा का दूज पर्व फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 12 मार्च, मंगलवार को मनाया जा रहा है। इसी दिन से बृज में होली की शुरुआत होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी प्राण प्रिया राधा रानी के साथ फूलों की होली खेली थी, इसलिए इसे फुलेरा दूज कहा जाता है। सनातन धर्म में भगवान श्रीकृष्ण और राधाजी को अमर और आदर्श प्रेम का प्रतीक माना जाता है। राधा और कृष्ण एक दूसरे के प्रति पूर्ण रूप से समर्पण और विश्वास के प्रतीक भी हैं। यह त्योहार मुख्य रूप से भगवान कृष्ण और राधा की पूजा के लिए ही समर्पित माना जाता है। इस विशेष दिन पर कृष्ण-राधा की पूजा करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ उपाय करने से विवाह या प्रेम सम्बन्धी मामलों में आ रही रूकावट दूर हो सकती है।

विज्ञापन


पीत वस्त्र अर्पित करें
राधारानी और श्रीकृष्ण सच्चे प्रेम के प्रतीक हैं। फुलेरा दूज पर उनकी पूजा से दांपत्य जीवन में मजबूती आती है, प्रेम और सौहार्द भाव बढ़ता है। इस दिन राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर उनकी पूजा कर उनको पीले रंग के सुन्दर वस्त्र अर्पित करें।ऐसा करने से इनकी कृपा से आपके सब काम पूरे होते हैं।

गुलाल अर्पित करें
फुलेरा दूज के दिन पूजा के दौरान राधाकृष्ण को गुलाल विशेष रूप से अर्पित करना चाहिए ।मान्यता है कि इस दिन श्रीकृष्ण और राधा रानी को गुलाल अर्पित करने से घर में खुशहाली का आगमन होता है एवं ऐसा करने से पति पत्नी के संबंधों में मिठास बनी रहती है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन


Phulera Dooj 2024: फुलेरा दूज आज, जानें महत्व, पूजाविधि और पौराणिक कथा

राधाजी को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें
अगर किसी विवाह योग्य कन्या या बालक के विवाह में देरी हो रही है, तो फुलेरा दूज के दिन राधा रानी को 16  श्रृंगार सामग्री अर्पित करनी चाहिए।वहीं कृष्ण जी को पीला पटका और राधाजी को गुलाबी या लाल चुन्नी अर्पित करें।ऐसा करने से राधा रानी आपसे प्रसन्न होंगी और विवाह के योग जल्दी बनेंगे।
विज्ञापन


राधा-कृष्ण की पूजा
अगर किसी शादीशुदा व्यक्ति के दांपत्य जीवन में लड़ाई-क्लेश अधिक रहते हैं तो फुलेरा दूज को दिन पति पत्नी को मिलकर राधा कृष्ण के सयुंक्त रूप की पूजा करनी चाहिए।शास्त्रों में निहित है कि फुलेरा दूज के दिन श्री राधा-कृष्ण की पूजा और व्रत करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और क्लेश दूर होता है। अगर आप श्री राधा-कृष्ण की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो फुलेरा दूज के दिन पूजा दौरान श्री राधा कृष्ण स्तोत्र का पाठ अवश्य करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें