कब है निर्जला एकादशी व्रत
ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 17 जून सुबह 4:43 पर शुरू हो रही है। इसका समापन 18 जून सुबह 06:24 पर होगा। उदया तिथि के अनुसार 18 जून 2024 को निर्जला एकादशी व्रत रखा जाएगा।
इन चीजों का लगाएं भोग
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विष्णु जी को पीले रंग की चीजें अत्यंत प्रिय हैं। ऐसे में निर्जला एकादशी पर आप उन्हें केले का भोग जरूर लगाएं। इसके अलावा पीले रंग की मिठाई और मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
- एकादशी पर विष्णु जी को पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। इसे भगवान विष्णु के प्रिय भोग में शामिल किया जाता है। माना जाता है कि इसके भोग लगाने से घर में धन वैभव की कभी कमी नहीं होती है।
- किसी भी उपवास में पंजीरी का खास महत्व होता है। यह भोग के रूप में बेहद शुभ होती है। आप निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग जरूर लगाएं। यह उन्हें अति प्रिय है। इससे सभी अशुभ ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है।
- इस दौरान आप भगवान विष्णु को मखाने की खीर का भोग लगाएं। माना जाता है कि भगवान विष्णु को मखाने की खीर बेहद प्रिय है। इसके भोग लगाने से उनकी असीम कृपा बनी रहती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है