फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangla Gauri Vrat 2024: वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए मंगला गौरी व्रत पर करें ये उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Tue, 23 Jul 2024 06:59 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mangla Gauri Vrat 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Mangla Gauri Vrat 2024: भोलेनाथ के प्रिय माह सावन की शुरुआत हो चुकी है। ये माह प्रेम और पवित्रता का प्रतीक है, जो महादेव की पूजा अर्चना को समर्पित होता है। इस माह में आने वाले सभी सोमवार को शंकर जी की पूजा करने का विधान है। वहीं इस दौरान आने वाले सभी मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत भी रखा जाता है। इस साल इसकी शुरुआत 23 जुलाई 2024 मंगलवार से हो रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन माह में आने वाले हर मंगलवार को मां गौरी की पूजा का विधान है। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य, पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस दौरान योग्य जीवनसाथी की कामना करते हुए, कुंवारी कन्याएं भी ये व्रत रखती हैं। ऐसे में कुछ खास उपाय करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगला गौरी व्रत पर करें ये खास उपाय
  • यदि किसी व्यक्ति के विवाह में समस्याएं आ रही है, तो वह मंगला गौरी व्रत के शुभ दिन पर एक मिट्टी का खाली पात्र बहते जल में प्रवाहित कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगला गौरी व्रत की पूजा के बाद गरीब व जरूरतमंदों को लाल मसूर की दाल का दान करें। इस दौरान लाल रंग के वस्त्र भी दान कर सकते हैं। माना जाता है कि इससे कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है।
  • मंगला गौरी व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान आप जरूरतमंद लोगों को शहद का दान करें। फिर महादेव की पूजा करें। माना जाता है कि इससे दांपत्य जीवन सुखमय रहता है। 
  • मंगला गौरी व्रत की पूजा के दौरान 'ॐ गौरीशंकराय नमः' मंत्र का 21 बार जाप करें। माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली में मंगल दोष दूर होता है।
  • इस व्रत के दिन मां पार्वती और शिव जी की पूजा करें। इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं। कहते हैं कि इससे शिव जी और पार्वती माता की कृपा बनी रहती है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें