Mahalakshmi Vrat 2024 Puja Vidhi: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत होती है। इसका समापन अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर होता है। इस साल 11 सितंबर 2024 से महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो रही है। इसका समापन 24 सितंबर 2024 को किया जाएगा। साल के ये 16 दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा को पूरी तरह से समर्पित है।
इस अवधि में माता लक्ष्मी की पूजा करने से जातक को ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही आर्थिक समस्याओं से भी मुक्ति मिलती हैं। मान्यता है कि महालक्ष्मी व्रत रखने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद और वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 10 सितंबर को रात 11 बजकर 11 मिनट पर होगी, जो 11 सितंबर को रात 11 बजकर 46 मिनट समाप्त होगी।
इस दौरान प्रीति योग का निर्माण भी हो रहा है, जो रात 11 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। इस योग में माता लक्ष्मी की पूजा करना अत्यधिक लाभकारी माना जाता है। ऐसे में आइए महालक्ष्मी व्रत की पूजन विधि के बारे में जानते हैं।