Sawan Somwar 2025 Upay For Love Marriage: 11 जुलाई से शुरू हुआ सावन अब समाप्ति की ओर है। यह 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के दिन समाप्त हो जाएगा। लेकिन उससे पहले सावन महीने का अंतिम सोमवार बाकी है। ज्योतिषियों के मुताबिक, 4 अगस्त 2025 को सावन का आखिरी सोमवार व्रत है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से साधक की सभी इच्छाएं पूरी और उसे मानसिक शांति की प्राप्ति होती हैं। चूंकि यह सावन का अंतिम सोमवार है, इसलिए यह कन्याओं के लिए भी खास है। इस दिन शिवलिंग का कच्चा दूध, दही, घी, गुड़ और शहद से अभिषेक करें। फिर भोलेनाथ को सुगंधित इत्र अर्पित करते हुए शुद्ध देसी घी से दीपक जलाएं। इससे वह प्रसन्न होते हैं और तनाव, रोग, कर्ज, कलह से छुटकारा मिलता है। इस दौरान आप षडाक्षर स्तोत्र का पाठ भी अवश्य करें। इसके प्रभाव से मनचाहा जीवनसाथी पाने का योग बनता है। ऐसे में आइए इस शक्तिशाली पाठ के बारे में जानते हैं।