श्रावण माह का सबसे पुण्यदायक दिन शिवरात्रि 30 जुलाई को है। इसे सावन शिवरात्रि कहा जाता है। इस दिन शिव भक्त महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते हैं। शास्त्रों के अनुसार सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं।
पुण्येन जायते पुत्रः पुण्येन लभते श्रियम्।
पुण्येन रोगनाशः स्यात सर्वशास्त्रेण सम्मतः।।
माता पार्वती को समझाते हुए भगवान् शिव कहते हैं, कि प्रियतमे! पुण्य कर्मों के करने से ही वंश कि बृद्धि होती है। पुण्य कर्म करने से ही जीव कीर्तिवान होता है और इसी पुण्य कर्म में लगे रहने से शरीर के सभी रोग नष्ट हो जाते हैं, ऐसा सभी शास्त्रों का मानना है।
सावन शिवरात्रि पर समस्त परिवार के अखण्ड सौभाग्य के लिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)