फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bada Mangal 2019 : जानें बड़ा मंगल पर किस विधि से पूजा करने पर मिलेगा बजरंगी का आशीर्वाद

Tue, 21 May 2019 09:07 AM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बड़ा मंगल 2019
जेठ मास का पहला बड़ा मंगल आज है। बजरंगी की कृपा दिलाने वाला यह पावन पर्व इस बार जेठ के महीने में 21 मई यानी आज और दूसरा 28 मई को, तीसरा 4 जून और चौथा 11 जून को पड़ेगा। आज पहला बड़ा मंगल सर्वार्थ सिद्धियोग में रहने के कारण हनुमत भक्त अत्यंत शुभ योग में शिवजी के 11वें रूद्रावतार यानी श्री बजरंगबली की साधना-आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। बड़ा मंगल पर किस पूजन विधि से शीघ्र प्रसन्न होंगे इसे जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें — 
विज्ञापन

2 of 8
बड़ा मंगल 2019
बड़ा मंगल के दिन सात चिरंजीवियों में से एक श्री हनुमान जी की विशेष रूप से साधना-आराधना की जाती है। विदित हो कि भगवान श्री हनुमान उन सात पवित्र देवताओं में से एक हैं जो सशरीर युगों-युगों से इस पृथ्वी पर मौजूद हैं। ऐसे में बजरंगी के इस पावन पर्व पर उनकी विधि-विधान से पूजा करने पर सुख-समृद्धि और आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। 

शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)
विज्ञापन

3 of 8
बड़ा मंगल 2019
कार्यों में सिद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए श्री हनुमान जी की पूजा अति फलदायी है। हनुमानजी को प्रसाद में बूंदी के लड्डू बहुत प्रिय होता है, इसलिए दिन अपनी क्षमता के अनुसार प्रसाद में इसे जरूर चढ़ाएं, लेकिन ध्यान रहे कि हनुमान जी की उपासना में चरणामृत का प्रयोग नहीं किया जाता।

4 of 8
बड़ा मंगल 2019
हनुमानजी की पूजा करते समय ब्रह्राचर्य का पूरा पालन करें। भूलकर भी हनुमान जी की उपासना करते समय किसी भी प्रकार की कामुक चर्चा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
बड़ा मंगल 2019
हनुमानजी की उपासना में लाल रंग के फूल, शुद्ध देसी घी या तिल के तेल का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
बड़ा मंगल 2019
हनुमानजी की मूर्ति को घर में ऐसे रखना चाहिए कि उनकी दृष्टि दक्षिण दिशा की तरफ हो।
विज्ञापन

7 of 8
बड़ा मंगल 2019
हनुमानजी की पूजा से पहले उनके आराध्य प्रभु श्री राम का अवश्य ध्यान करें। उनके मंत्र का जाप करें। 
 
विज्ञापन

8 of 8
बड़ा मंगल 2019
हनुमान जी की उपासना में तुलसीदल जरूर अर्पित करना चाहिए।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें