सरगी खाने का समय
करवा चौथ पर सरगी हमेशा सूर्योदय से लगभग 2 घंटे पहले तक खाई जाती हैं। पंचांग के अनुसार 20 अक्तूबर को सूर्योदय सुबह 06.25 पर होगा। ऐसे में महिलाएं इससे पहले सरगी खा लें।
सरगी की थाली में रखें ये पांच चीजें
- मान्यताओं के अनुसार सरगी की थाली में हमेशा बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता जैसे सूखे मेवे होने चाहिए। ये सभी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिससे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती हैं। इसका सेवन करने से महिलाएं पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करती हैं।
- सरगी की थाली सभी सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होती हैं। इस थाली में खाने की चीजों के साथ-साथ सोहल श्रृंगार का सामान भी होना चाहिए। ये बहुत शुभ होता है।
- सरगी की थाली फलों से भरी होनी चाहिए। इसका सेवन करने से निर्जला व्रत रखने की हिम्मत मिलती हैं।
- इस दौरान थाली में नारियल पानी भी शामिल करनी चाहिए।
- सरगी की थाली में मिठाइयां शामिल करने से शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।