Karwa Chauth Sargi 2024: 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। यह पति-पत्नी के बीच प्रेम व विश्वास को बढ़ाने वाला पर्व है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत करती हैं। व्रत की शुरुआत हमेशा सरगी खाने से की जाती है, जो सूर्योदय से लगभग 2 घंटे पहले तक खाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सरगी एक पारंपरिक भोजन है, जो करवा चौथ से एक दिन पहले सास अपनी बहुओं को देती हैं। यह थाली विशेष रूप से तैयार की जाती है, जिसमें मिठाई, फल व खाने पीने की अन्य चीजें शामिल की जाती हैं।
मान्यताओं के अनुसार सरगी खाने से सास-बहू के रिश्ते में मिठास बनी रहती हैं। इस दौरान सरगी की थाली में कुछ खास चीजों को शामिल करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही व्रत का संपूर्ण फल मिलता है। ऐसे में आइए इनके बारे में जानते हैं