Karwa Chauth Bhadra Time 2024: करवा चौथ की तिथि शुरू होने से पहले ही भद्रा लग चुकी है। हालांकि वो अब समाप्त हो चुकी है लेकिन लोगों के मन में भद्रा को लेकर थोड़ा भय बना रहता है ऐसे में आयी जानते हैं कब से कब तक था भद्रा का समय और साथ ही पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय भी जानते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Karwa Chauth Bhadra Time: आज यानी 20 अक्तूबर को सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। करवा चौथ का यह पर्व सूर्योदय से 2 घंटे पूर्व सरगी के साथ ही आरंभ हो गया है। जो महिलाएं व्रत रख रही हैं उन्होंने सुबह ब्रह्म मुहूर्त में सरगी खाकर व्रत का संकल्प लिया है। अब सुहागिन महिलाएं पूरा दिन बिना अन्न और जल के निर्जला उपवास करेंगी। शाम में पूजा और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर महिलाएं अपना व्रत का पारण करेंगी। बिना चांद को देखें ये व्रत पूरा नहीं माना जाता है। करवा चौथ की तिथि शुरू होने से पहले ही भद्रा लग चुकी है। हालांकि वो अब समाप्त हो चुकी है लेकिन लोगों के मन में भद्रा को लेकर थोड़ा भय बना रहता है ऐसे में आयी जानते हैं कब से कब तक था भद्रा का समय और साथ ही पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय भी जानते हैं।
विज्ञापन
करवा चौथ 2024 पर भद्रा का समय
आज यानी करवा चौथ के दिन भद्रा प्रातः काल ही मात्र 21 मिनट के लिए ही थी, जिसका वास स्थान स्वर्ग था। भद्रा का समय प्रातः 6 बजकर 25 मिनट से प्रातः 6 बजकर 46 मिनट तक ही था।
करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त
कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ: 20 अक्तूबर प्रातः 6 बजकर 46 मिनट से होगा।
कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त : 21 अक्तूबर प्रातः 4 बजकर 16 मिनट पर
करवा चौथ की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त: सायं 5 बजकर 46 मिनट से सायं 7 बजकर 2 मिनट तक का रहेगा।
चंद्रोदय का समय
20 अक्टूबर 2024 यानी करवा चौथ के दिन शाम 7 बजकर 54 मिनट पर चांद दिखाई देगा।