Karwa Chauth 2024 Upay: पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस बार 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन सुखमय के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इस पर्व में चांद की खास भूमिका होती है, क्योंकि महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं।
भारत में करवा चौथ के त्योहार को अलग-अलग मान्यताओं के साथ मनाया जाता है, जो पर्व की महत्ता को अधिक बढ़ाता है। हालांकि पंजाब में इसकी अलग रौनक देखने को मिलती है। यहां पर महिलाएं सखी सहेलियों संग तैयार होकर करवा माता की पूजा करती हैं, और एक दूसरे को शुभकामनाएं देती हैं। इस बार ये पर्व और भी ज्यादा खास होने वाला हैं, क्योंकि इस दिन व्यतीपात योग कृत्तिका नक्षत्र और विष्टि, बव और बालव करण का योग बन रहा है। इस संयोग में कुछ खास उपाय करने भाग्य में वृद्धि और पति की आयु लंबी का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।