करवा चौथ पर करें ये पांच उपाय
- करवा चौथ के दिन 'ऊं श्री गणधिपतये नम:' मंत्र का जाप करते हुए गणेश जी को पांच हल्दी की गांठें चढ़ाएं। फिर उनकी पूजा करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक संबधी समस्याएं समाप्त और धन लाभ के योग बनते हैं।
- यदि आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं चल रही हैं, तो आप करवा चौथ पर गौरी पुत्र गजानन को दुर्वा के साथ 21 गुड़ की गोलियां बनाकर अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते भी मजबूत होते हैं।
- करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ ही साथ आप मोती रुद्राक्ष की माला से चंद्रमा के मंत्र ‘ॐ सों सोमाय नम:’ का जाप करें। इस दौरान मन को शांत रखें। मान्यता है कि इससे मानसिक समस्याएं जल्द ही दूर होती हैं।
- यदि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा है, तो करवा चौथ पर पांच बेसन के लड्डू, पांच पेड़े और पांच ही केले गाय को खिलाएं। माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े समाप्त होने लगते हैं।
- करवा चौथ पर आप किसी शिवालय में जाकर विधि विधान से महादेव की पूजा करें। यदि संभव हो, तो रुद्राभिषेक करें। मान्यता है कि जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।