फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

July Festival Calendar 2024: आने वाला है जुलाई का महीना, जानें इस माह में आने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट

Sun, 30 Jun 2024 12:24 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

July Festival Calendar 2024: साल के सभी 12 माह का अपना अलग महत्व होता है। हर माह में अलग-अलग व्रत और त्योहार आते हैं, जो उस माह की महत्ता को बढ़ाते हैं। हालांकि इन सभी में जुलाई माह को सबसे खास माना जाता हैं, क्योंकि इस दौरान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
July Festival Calendar 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

July Festival Calendar 2024: साल के सभी 12 माह का अपना अलग महत्व होता है। हर माह में अलग-अलग व्रत और त्योहार आते हैं, जो उस माह की महत्ता को बढ़ाते हैं। हालांकि इन सभी में जुलाई माह को सबसे खास माना जाता हैं, क्योंकि इस दौरान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू हो जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जुलाई सातवां महीना है, और हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक चौथा। इसे आषाढ़ मास के नाम से जाना जाता है। इस माह में  गुप्त नवरात्रि, प्रदोष व्रत, सावन सोमवार और कामिका एकादशी जैसे बड़े व्रत रखे जाते हैं।

जुलाई में आषाढ़ माह के साथ-साथ सावन माह की शुरुआत भी होती है। ऐसे में शिव भगवान की पूजा करना बेहद शुभ होता है। इस दौरान व्रत रखने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। बता दें जुलाई को मानसून के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है। इस दौरान सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने से सभी तरह की बीमारियां दूर होती हैं। वहीं इस समय चातुर्मास प्रारंभ हो जाता है, जो चार माह तक रहता है। चातुर्मास में सभी देवता सो जाते हैं। इस दौरान सृष्टि का संचालन शिव जी करते हैं। इस समय की गई पूजा पाठ से व्यक्ति के समस्त संकट दूर होते हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि जुलाई माह में कौन-कौन से व्रत-त्योहार आने वाले है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट 
 
  • 02 जुलाई 2024, मंगलवार- योगिनी एकादशी व्रत
  • 03 जुलाई 2024, बुधवार- प्रदोष व्रत
  • 04 जुलाई 2024, गुरुवार- मासिक शिवरात्रि व्रत
  • 05 जुलाई 2024, शुक्रवार- आषाढ़ अमावस्या व्रत, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
  • 07 जुलाई 2024, रविवार- जगन्नाथ रथ यात्रा
  • 09 जुलाई 2024, मंगलवार- विनायक चतुर्थी व्रत
  • 11 जुलाई 2024, गुरुवार- स्कंद षष्ठी व्रत
  • 14 जुलाई 2024, रविवार- मासिक दुर्गाष्टमी, कर्क संक्रांति
  • 17 जुलाई 2024, बुधवार- देवशयनी एकादशी
  • 18 जुलाई 2024, शुक्रवार- प्रदोष व्रत
  • 21 जुलाई 2024, रविवार- गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
  • 22 जुलाई 2024- सावन माह शुरू, पहला सावन सोमवार
  • 22 जुलाई 2024- सावन माह शुरू, पहला सावन सोमवार
  • 24 जुलाई 2024- गजानन संकष्टी चतुर्थी
  • 29 जुलाई 2024- दूसरा सावन सोमवार
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें