फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holika Dahan Upay 2023: होलिका दहन पर जरूर करें ये उपाय, मिलेगी कष्टों से मुक्ति

Wed, 01 Mar 2023 07:30 PM IST
विनोद शुक्ला रूमा मारवाह

सार

होली दो दिनों तक मनाई जाती है जिसमें पहले दिन होलिका दहन होता है जिसे छोटी होली भी कहा जाता है और दूसरे दिन रंगों का त्योहार होता है जिसमें लोग मिल जुलकर रंग खेलते हैं और खुशियां मनाते हैं।
विज्ञापन
Holika Dahan 2023: होली के आयोजन में अग्नि प्रज्जवलित कर वायुमंडल से संक्रामक कीटाणुओं को दूर करने प्रयास होता है। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Holika Dahan Upay 2023:  होली का त्योहार मुख्य रूप से रंगों का त्योहार होता है और इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्त्व है। होली दो दिनों तक मनाई जाती है जिसमें पहले दिन होलिका दहन होता है जिसे छोटी होली भी कहा जाता है और दूसरे दिन रंगों का त्योहार होता है जिसमें लोग मिल जुलकर रंग खेलते हैं और खुशियां मनाते हैं। होली वह दिन होता है जब होलिका, जिसे अग्नि में अखंड रहने का वरदान प्राप्त था उन्होंने प्रह्लाद को अपनी गोद में बैठाकर अग्नि में प्रवेश किया था। उस समय भगवान विष्णु प्रह्लाद की सहायता के लिए आए और परिणामस्वरूप, होलिका अग्नि में जल गई, जबकि प्रह्लाद को कोई नुकसान नहीं हुआ। आइए जानते हैं होली में कौन सा उपाए करें। ज्योतिष के अनुसार होली के दिन किए गए उपाय शीघ्र ही शुभ फल प्रदान करते हैं।

विज्ञापन


होलिका दहन पर करें उपाय

  • 5 लौंग और कपूर को जलाएं और अपने माथे में लगाएं यह उपाय आप हर रोज भी कर सकते हैं।
  • एक सूखे नारियल को अपने ऊपर से वारकर होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। बुरे प्रभाव एवं बीमारी से मुक्ति मिलेगी। साथ ही होलिका दहन के दिन 2 साबुत लौंग लें और उसे घी में डुबोकर रख दें। इसके बाद शाम को घी में भीगे लौंग को होलिका दहन में पान के पत्ते एवं बताशे के साथ अग्नि में डाल दें।
  • ऐसी मान्यता है कि होली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। मन में सकारात्मक विचार आते हैं। इस दिन सुबह उठकर शाही स्नान करने और दान पुण्य से परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इस दिन भूखों को खाना खिलाने और वस्त्र दान से सुख-समृद्धि मिलती है। इस दिन ब्राह्मण को भोजन कराकर दान दक्षिणा देना भी शुभ माना जाता है।
  • होली की अग्नि की 3, 5, या 7 बार परिक्रमा जरूर करें। होलिका दहन की अग्नि के धुएं को पूरे घर में घुमाएं। यह बहुत ही शुभ माना जाता है।
  •  एक पान का पत्ता, एक सुपारी, एक हल्दी को ले और भगवान शिवजी के मंदिर जाए होलिका दहन की सुबह और शिव लिंगम पर यह अर्पित करें। यह उपाय लगातार7 दिन तक करना है। इस उपाय से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती है।
  • समृद्धि के लिए एक आंख वाला नारियल लें और उसे लाल वस्त्र में रखे। होलिका दहन वाले दिन उसे अपनी तिजोरी या अपनी दुकान पर लटकाएं।     
  • ज्योतिष के अनुसार यदि आपके घर के सदस्य के किसी व्यक्ति को अक्सर नजर लगती है तो आप होलिका दहन वाले दिन उसके शरीर में उबटन मलकर उसे जलती हुई होलिका में डाल दें। मान्यता है कि होली के इस उपाय को करने से सभी नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और भविष्य में बुरी नजर लगने का खतरा नहीं रहता है।
  • अगर कोई आपके मेहनत की कमाई लौटाए नहीं करें तो संतरे के पेड़ की एक डंडी लें और होलिका दहन के पास जाएं। पृथ्वी पर उस व्यक्ति का नाम लिखें जिससे आप अपनी गाढ़ी कमाई लेना चाहते हैं। फिर हरा गुलाल लें और इसे अपने लिखे हुए नाम पर चारों ओर फैला दें। होलिका माता से प्रार्थना करें कि वह व्यक्ति आपका पैसा शीघ्र वापस करें।
  • होली के दिन किसी कामगार को खाली हाथ न जानें और यदि कोई जरूरत मंद मिले तो उसे अन्न और धन का विशेष रूप से दान करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण होगी।

यह भी पढ़ें-

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें