फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: होली की पूजा में खास होते हैं वास्तु के नियम,जानिए होलिका पूजा विधि

Mon, 06 Mar 2023 09:58 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

इस वर्ष रंग वाली होली 8 मार्च 2023, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। वास्तु दोषों के निवारण के लिए होली के त्योहार को बहुत खास माना गया है।
विज्ञापन
होलिका दहन, अग्नि तत्व की दिशा यानि दक्षिण-पूर्व में करना अति शुभकारी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Holi 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन रंगवाली होली खेली जाती है। इस पर्व को होलिका दहन के अगले दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष रंग वाली होली 8 मार्च 2023, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। वास्तु दोषों के निवारण के लिए होली के त्योहार को बहुत खास माना गया है। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाले इस त्योहार के दौरान यदि आप वास्तु के अनुसार छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर इस पर्व को मनाएंगे तो न केवल आप नकारात्मक शक्तियों से बचे रहेंगे बल्कि आपको मनवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन


होलिका दहन के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पूर्व दिशा अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। होलिका दहन, अग्नि तत्व की दिशा यानि दक्षिण-पूर्व में करना अति शुभकारी है। यदि आप होलिका पूजन अपने घर में कर रहे हैं तो उसे अपने पूजा स्थल में करने के बजाय किसी खुले आंगन या खुली जगह में करें। यदि आपके घर के ब्रह्मस्थान में चौक बना हुआ हैं तो ठीक बीच में पूजा न करके चौक के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में करें। पंच तत्वों के संतुलन को बनाए रखने के लिए,घर के उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में होलिका दहन करना वास्तु सम्मत नहीं है क्योंकि ये जल की दिशाएं हैं।

होलिका दहन के पश्चात प्रज्वलित अग्नि की परिक्रमा करें,इससे रोग और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव समाप्त होगा। होलिका की अग्नि से दुकान या घर के आग्नेय कोण में सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से वहां सभी प्रकार की सुख-शांति बनी रहती हैं, दुःख-दरिद्र जाता है एवं आर्थिक परेशानियां दूर होती है।
विज्ञापन


ऐसे खेलें होली
यदि आप दिशाओं को ध्यान में रखकर रंग खेलेंगे तो ये आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। आपका घर पूर्वमुखी है और आप इस दिशा में होली खेल रहे हैं तो घर में सौहार्दपूर्ण वातावरण के विकास एवं मान-सम्मान में वृद्धि के लिए सात्विक और ऊर्जा प्रदान करने वाले रंग जैसे लाल,पीला,हरा,गुलाबी,नारंगी आदि का इस्तेमाल समृद्धि को बढ़ाता है। उत्तर मुखी घर के लिए पीले,हरे,आसमानी और नीले रंगों का प्रयोग इस दिशा में होली खेलने के लिए बहुत शुभ माने गए है। ऐसा करने से आप अपने जीवन में स्पष्टता और उन्नति के नए अवसरों को आमंत्रित कर सकते हैं। दक्षिण मुखी घर मेंआप गहरा लाल,नारंगी,गुलाबी एवं बैंगनी रंगों का प्रयोग कर सकते हैं। इस प्रकार से खेली गई होली आपके जीवन में सुरक्षा, यश एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार साबित होगी। और यदि आपका घर पश्चिम मुखी है तो सुनहरे, हल्के नीले एवं सफ़ेद रंगों का इस्तेमाल करआप अपने जीवन में लाभ एवं प्राप्तियों को आमंत्रित कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-
Holi 2023: होली के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकती है धन हानि
Holi 2023 Gulal Ke Upay: पति पत्नी में रहती है अनबन तो होली पर जरूर करें गुलाल के ये उपाय, संबंध होंगे मधुर
Holika Dahan 2023: क्या होलिका दहन पर होगा भद्रा का साया? जानें होलिका दहन का सही मुहूर्त
Holika Dahan 2023: होलिका दहन पर राहु ग्रह का दिखेगा असर, करें ये उपाय, दुष्प्रभाव होगा कम
Holi 2023: होली के दिन जरूर करें इन चीजों की खरीदारी और दान, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें