हरतालिका तीज के व्रत के प्रति महिलाओं और युवतियों में गहरी आस्था है। मान्यता है कि यह व्रत अच्छे पति की कामना के लिए किया जाता है। इस वर्ष तीज 1 सितंबर को मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म मैं महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। पौराणिक कथा के अनुसार इस व्रत को माता पार्वती ने शिव जी को पति रूप में प्राप्त करने के लिए किया था।