हनुमान जन्मोत्सव के दिन करें ये उपाय
- यदि आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो हनुमान मंदिर में बजरंगबली की विशेष पूजा करें। इस दौरान पूरे सच्चे मन से चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी के सामने तेल का दीपक जलाकर दो लौंग डाल दें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।
- हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 11 केलों में एक-एक लौंग लगाकर संकट मोचन हनुमान जी को अर्पित करें। इसके पश्चात इसे लोगों में वितरण करें। ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।
- इस दौरान बजरंगबली को सिंदूर, मीठे पान की बीड़ा और चोला अर्पित करें। इसके बाद अपने माथे पर भी सिंदूर लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को सभी संकटों से छुटकारा मिलता है।
- हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आप अपनी श्रद्धा के अनुसार भंडारा करें। इस अवसर पर गरीबों को भोजन कराने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है