Hanuman Janmotsav 2024: यूं तो हनुमान जी की रोजाना पूजा की जाती है। इसके अलावा मंगलवार के दिन भक्तों द्वारा उपवास भी किए जाते हैं। हालांकि, बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए 'हनुमान जन्मोत्सव' का दिन और भी शुभ है। हर वर्ष चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन बजरंगबली की विधि अनुसार पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करने से लेकर दान और भंडारे जैसे पुण्य काम किए जाते हैं। सच्चे मन से हनुमान जी की आराधना करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है और मन से डर भी दूर होता है। हालांकि, इस दौरान महिलाओं को कई सावधानियां बरतनी होती हैं। दरअसल, कई बार हनुमान जी की पूजा करने के लिए महिलाओं को पूजा विधि की जानकारी नहीं होती है। जिस कारण गलतियां होने की आशंका रहती है। इसलिए सही विधि का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। ऐसे में हम आपको भगवान हनुमान की पूजा के दौरान महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, यह बताने वाले हैं।