फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा पर करें यह काम, मिलेगी श्री गिरिराज जी की कृपा

Tue, 14 Nov 2023 09:45 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है, श्रीकृष्ण की कृपा मिलती है और धन और अन्न का भंडार हमेशा भरा रहता है।
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व होता है। इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस साल यह पर्व 14 नवंबर को मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से भगवान कृष्ण का चित्र बनाया जाता है। इस दिन  कुछ उपायों को करना शुभ माना जाता है, मान्यता है कि ऐसा करने से कष्ट दूर होते हैं और घर में खुशहाली आती है।
विज्ञापन


गोवर्धन पर्वत उठाए हुए भगवान श्रीकृष्ण
विपरीत परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए और आत्मबल में वृद्धि के लिए इस दिन घर में गोवर्धन पर्वत उठाए हुए भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर लगानी चाहिए। यदि परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल और आत्मविश्वास की कमी हो या आप पर अचानक कोई विपदा आ पड़ी है तो अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाए हुए भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर को ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां से आपकी नज़र बार-बार उस पर पड़े। तस्वीर लगाते समय ध्यान रहे कि तस्वीर में श्री कृष्ण के अलावा उनके साथ ग्वाल-बाल, सखा भी जरूर हो।

नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए
घर से नकारात्मकता दूर करने के लिए गोवर्धन पूजा पर संध्याकाल के समय गाय का गोबर जलाकर धुआँ करें। ऐसा करने आसपास की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और घर-परिवार खुश शांति आती है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण को भोग लगाएं
गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है, श्रीकृष्ण की कृपा मिलती है और धन और अन्न का भंडार हमेशा भरा रहता है।

तुलसी की पूजा
देवी तुलसी मां लक्ष्मी का स्वरूप है। इस दिन तुलसी में जल चढ़ाएं और घी का दीपक  जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

पीपल की पूजा
गोवर्धन पूजा के अवसर पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पीपल पेड़ के सामने 7 दीपक जलाएं। ऐसा करने से श्रीहरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मनोकामनाएं भी पूरी होती है।
विज्ञापन


गोवर्धन पूजा के लिए मंत्र जप करें

गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।

आरती करें 
श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तोपे पान चढ़े तोपे फूल चढ़े,
तोपे चढ़े दूध की धार।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरी सात कोस की परिकम्मा,
और चकलेश्वर विश्राम
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे गले में कण्ठा साज रहेओ,
ठोड़ी पे हीरा लाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे कानन कुण्डल चमक रहेओ,
तेरी झाँकी बनी विशाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
गिरिराज धरण प्रभु तेरी शरण।
करो भक्त का बेड़ा पार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें