Ganesh Jayanti 2022: हिन्दू पंचांग के आधार पर माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश जयंती मनाई जाती है। मान्यता है इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस दिन को माघ चतुर्थी, माघ विनायक चतुर्थी, वरद चतुर्थी और तिलकुंड चतुर्थी भी कहते हैं। आज यानि 4 फरवरी, शुक्रवार को गणेश जयंती मनाई जा रही है। श्रीगणेश देवताओं के अधिपति हैं और कोई भी कार्य आरंभ करने से पूर्व भगवान गणेश की आराधना की जाती है। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी का वंदन करने और व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं गणेश जयंती के शुभ मुहूर्त, सामग्री लिस्ट, पूजन विधि एवं व्रत कथा के बारे में।