फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर अगर आप कर लेंगे 5 में कोई 1 उपाय, फिर माता लक्ष्मी जरूर आएंगी आपके घर

Sun, 04 Nov 2018 12:46 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
laxmi - फोटो : file photo
विज्ञापन

7 नवंबर को दीपों का पर्व दीपावली मनाई जाएगी। जहां धनतेरस के दिन धन्वतंरि और कुबेर देवता की पूजा होती है जबकि दीपावली पर धन की देवी लक्ष्मी की पूजा होता है। ज्योतिष के अनुसार अगर धनतेरस और दिवाली के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होता है और व्यक्ति मालामाल बन जाता है।

विज्ञापन


- माता लक्ष्मी का कृपा पाने के लिए दीपावली के दिन लक्ष्मीजी के चरणों में कौड़ियां रखें। माता लक्ष्मी कौड़ियां बहुत प्रिय होती है। जो व्यक्ति दिवाली की रात को माता लक्ष्मी की पूजा में कौड़ी शामिल करता है उसे जरूर धन लाभ होता है।

- घर की तिजोरी के दरवाजे पर महालक्ष्मी का ऐसा चित्र लगाएं जिसमें लक्ष्मीजी बैठी हुईं और दो हाथी सूड़ उठाए नजर आते हो। इस उपाय से हमेशा आपकी तिजोरी में लक्ष्मी जी का वास रहेगा।
विज्ञापन


- वास्तु के अनुसार धन के देवता कुबेर का स्थान उत्तर दिशा में माना गया है। इसलिए नकदी की पूजा दिवाली वाली शाम को करते वक्त उसे उत्तर दिशा में रखने पर धन लाभ होग।
विज्ञापन


- धनतेरस और दीपावली पर महालक्ष्मी यंत्र का पूजन कर इसकी स्थापना करें। यह यंत्र धन वृद्धि के लिए बहुत उपयोगी माना गया है।

 - नकदी को उत्तर दिशा और रत्न-आभूषणों को दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। दक्षिण दिशा में भारी कीमती चीजें रखना शुभ माना जाता है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें