लोहा न खरीदें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन लोहा या लोहे से बनी वस्तुओं की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार धनतेरस पर लोहे की वस्तु को घर लाने से आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं।
एल्युमिनियम और स्टील
धनतेरस के दिन एलुमिनियम की वस्तुएं भी न खरीदें। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है। इस दौरान स्टील की चीजें भी न लें। माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मकता का वास होता है।
मिट्टी के बर्तन
मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन मिट्टी से बने बर्तनों को नहीं खरीदना चाहिए। इससे परिवार की सुख शांति में भी कमी आती है।
कांच के बर्तन
आमतौर पर धनतेरस के दिन घर की सजावट व रसोई घर की चीजों की खरीदारी की जाती हैं। इस दौरान कुछ लोग कांच के बर्तन भी घर ले आते हैं, जो उचित नहीं हैं। मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन कांच खरीदने से बचना चाहिए। इससे बरकत पर प्रभाव पड़ सकता है।
काले कपड़े
इस दौरान वस्त्रों को खरीदना बेहद शुभ होता है। परंतु काले रंग के कपड़े न खरीदें। इससे घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती हैं। आप अन्य रंग के कपड़े खरीद सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।