Dhanteras 2023: कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली मनाई जाती हैं। यह पर्व पूरे पांच दिनों तक चलता है। हालांकि, इसकी शुरुआत धनतेरस से मानी जाती है। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है और इसे हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। साथ ही मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा अर्चना करना भी शुभ होता है। इस दिन बर्तन, सोना, चांदी और पीतल खरीदने की मान्यता है।
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का भी विशेष महत्व है। मत्स्य पुराण के अनुसार, झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में बरकत बनी रहती हैं। साथ ही आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। इस दौरान कुछ लोग अपने सगे संबधियों को उपहार भी देते हैं। लेकिन याद रहें भूलकर भी किसी को ऐसी चीज उपहार में न दें, जिसका परिणाम नकारत्मक साबित हो। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि, धनतेरस के दिन उपहार में किन चीजों को नहीं देना चाहिए।