फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Uthani Ekadashi 2022 Upay: देवउठनी एकादशी पर राशि अनुसार करें यह उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Wed, 02 Nov 2022 04:38 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

04 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। हिंदू धर्म में सभी एकादशी में इसका विशेष महत्व होता है। इस एकादशी पर भगवान चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और सृष्टि का संचालन दोबारा से करते हैं।
विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi 2022 Upay: देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करें और भगवान विष्णु को पंचामृत और पंचीरी का भोग लगाएं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

04 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। हिंदू धर्म में सभी एकादशी में इसका विशेष महत्व होता है। इस एकादशी पर भगवान चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और सृष्टि का संचालन दोबारा से करते हैं। देवउठनी एकादशी के बाद पिछले चार महीने से बंद शुभ और मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार इस हर वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव उठनी,देवउठनी ग्यारस या देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण को तुलसी अतिप्रिय होती है। इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का विवाह तुलसी के साथ कराया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि निद्रा से जागने के बाद भगवान विष्णु सबसे पहले तुलसी की पुकार सुनते हैं इस कारण लोग इस दिन तुलसी का भी पूजन करते हैं। इस विशेष एकादशी पर अगर राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय किए जाए तो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन


देवउठनी एकादशी पर राशि अनुसार करें यह उपाय

मेष राशि- इस राशि के लोगों को अगर जीवन में सुख-समृद्धि और शांति चाहिए तो देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाएं। इसी के साथ धन प्राप्ति और कर्ज से मुक्ति पाने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें

वृषभ राशि- देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करें और भगवान विष्णु को पंचामृत और पंचीरी का भोग लगाएं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि- इस राशि के जातक देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा और उपासना करते हुए उन्हें तुलसी दल अर्पित करें। इस उपाय से आपके जीवन में वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन


कर्क राशि - कर्क राशि के जातक तुलसी जी का पूजन करते हुए उनके सामने घी का दिया जलाएं और प्रसाद अर्पित करें। इसी के साथ कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह राशि- इस राशि के जातकों को अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए दक्षिणावर्ती शंख में दूध और गंगाजल डालकर भगवान विष्णु की अभिषेक करें।

कन्या राशि- अगर आपके जीवन में नौकरी या व्यापार से जुड़ी हुई कोई समस्या चल रही है तो देवउठनी एकादशी पर गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाएं।
विज्ञापन


तुला राशि- इस राशि के लोग देव प्रबोधिनी एकादशी पर पूजा के दौरान भगवान विष्णु का पीले रंग की मिठाई, पीले रंग का वस्त्र और पीले फूल अर्पित करें। इससे उपाय से तनाव से मुक्ति मिलेगी।

वृश्चिक राशि- आपको जीवन में उन्नति और सफलता पाने के लिए देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान विष्णु चालीसा और लक्ष्मी आरती करें।

धनु राशि- इस राशि के जातकों इस तिथि पर ब्राह्राणों को भोजन और दान करना चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान कम होते हैं और धन लाभ मिलता है।

मकर राशि- मकर राशि के लोग देवउठनी एकादशी पर व्रत रखते हुए भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें केला और हल्दी अर्पित करें।

कुंभ राशि- इस राशि के लोग देवउठनी का व्रत रखें और शाम के समय तुलसी की पूजा करके लाल चुनरी चढ़ाएं। इस उपाय से व्यक्ति का समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

मीन राशि- इस राशि के लोग देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु को गंगाजल से जलाभिषेक करें।

Shani Sade Sati (मेष से मीन राशि) : जानिए आपके ऊपर कब से कब तक रहेगी शनि की साढ़ेसाती ?
Dev Diwali 2022: क्या चंद्र ग्रहण के कारण बदल जाएगी देव दीपावली की तारीख? जानिए सही तिथि और दीप दान का महत्व
Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं न करें ये काम, अशुभ प्रभावों से बचने के लिए रखें ध्यान 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें