फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीधी पेशाब कांड; परिवार से मिलने पहुंचे विधायक को महिलाओं ने दिखाई चप्पलें, बोलीं- यहां से भाग जाओ

Thu, 06 Jul 2023 05:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी पेशाब कांड में परिवार से मिलने पहुंचे भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला को वहां मौजूद महिलाओं ने चप्पल दिखाए हैं। 'आदिवासियों के साथ अत्याचार बंद करो, बंद करो...' नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विधायक को चप्पल दिखातीं महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीधी में एक आदिवासी युवक पर पेशाब किए जाने के मामले के बाद सीधी जिले में आज एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ भाजपा के नेताओं सहित विधायक को चप्पल दिखाए हैं। महिलाएं बोल रही हैं यहां से भाग जाओ। इतना ही नहीं उन्होंने 'आदिवासियों के साथ अत्याचार बंद करो, बंद करो...' नारे भी लगाए। वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कल पांच जुलाई देर रात का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन




बीती रात दशमत रावत के घर पर नेताओं का जमावड़ा लग गया, यहां पर परिजनों से मुलाकात करने के लिए बीजेपी के सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला पहुंचे। वहां पहले से ही कांग्रेस नेता धरने पर बैठे हुए थे। कांग्रेस के नेताओं के नेतओं ने बीजेपी विधायक का विरोध शुरू कर दिया। उनके साथ यहां आदिवासी महिलाओं और पुरुषों ने विधायक सहित पुलिस को चप्पल दिखाई और यहां से जाने के लिए कहा।

विज्ञापन


मामले की सूचना कलेक्टर को पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने फोन के माध्यम से दी। जिस पर कलेक्टर के द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली सतीश मिश्रा के साथ सीधी एएसपी अंजुलता पटले को मौके पर स्थिति को संभालने के लिए भेजा गया। जहां आदिवासी महिलाओं और पुरुषों ने विधायक सहित पुलिस को चप्पल दिखाएं और यहां से जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया आंदोलन
सीधी जिले के स्थानीय गांधी चौराहे पर गुरुवार को भी नेताओं का हुजूम उमड़ा। यहां कांग्रेस के बड़े और दिग्गज नेता मौके पर मौजूद रहे। आज युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया आदिवासी व्यक्ति दशमत रावत के साथ हुए कुकृत्य के विरोध में आज सीधी पहुंचे हुए हैं। यहां उन्होंने आंदोलन में भाग लिया। आंदोलन में स्थानीय गांधी चौराहे से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई एवं प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें