सीधी में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इसको लेकर युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ जाकर खड्डी चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।
दरअसल, सीधी जिले में चुरहट विधानसभा के नाम से एक फेसबुक आईडी ने एक फोटो शेयर किया। इस फोटो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम को अभद्र तरीके से लिखा गया है। इस मामले में जानकारी देते हुए अमित ने बताया कि जो टिप्पणी चुरहट विधानसभा नाम की फेसबुक आईडी ने की है, वह बेहद अश्लील है।
इसे लेकर चुरहट विधानसभा के नाम से फेसबुक आईडी पर अशोभनीय पोस्ट किया है। इसे सहन करना कांग्रेसियों के लिए संभव नहीं है। इसलिए चौकी खड्डी में आकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। वहीं, शिकायत दर्ज कराने में मुख्य रूप से अमित द्विवेदी, नवीन सिंह, अमर सिंह, कृष्णा सिंह, बिल्लू सिंह, सतेंद्र सिंह, रोहित पांडेय, अरूण रावत और राहुल सिंह मौजूद रहे।