फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: बघवार के छुहिया घाटी में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 से अधिक लोग घायल

Thu, 04 May 2023 06:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी जिले के बघवार स्थित छुहिया घाटी में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
बस अनियंत्रित होकर पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के अंतर्गत छुहिया घाटी में फिर से एक बस हादसे का शिकार हो गई है। यहां अनियंत्रित होकर बस पलट गई, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह बस बारात को लेकर वापस बघवार लौट रही थी, तभी वह हादसे का शिकार हो गई है।

विज्ञापन


गोविंदगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रीवा और सीधी की सीमा पर बघवार स्थित छुहिया घाटी है। जहां छुहिया घाटी में तेज रफ्तार महामाया कंपनी की बस सतना से बघवार बारात लेकर वापस आ रही थी। यहां वह पहाड़ में ही अनियंत्रित हो गई और वह पलट गई, जिसकी वजह से एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनका इलाज रीवा संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है।

वहीं, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। जहां बस हादसे का शिकार हो गई है। घायलों को 108 एंबुलेंस और कुछ प्राइवेट वाहनों के माध्यम से रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें