मध्यप्रदेश के सीधी में दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्राम दादर टोला में ऑटो पलट जाने से ऑटो चालक की दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हादसा कमर्जी थाना अंतर्गत हटवा खास पंचायत के ग्राम दादर टोला में हुआ। बताया गया कि 35 वर्षीय राजेश सिंह गहरवार पिता वश्पति सिंह गहरवार ऑटो चलाता था। बीती रात उसका ऑटो पलट गया, जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। राजेश के चार बच्चे थे, जिनके ऊपर से अब अपने पिता का साया उठ गया है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।