फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जनसुनवाई में पीड़ित की बात सुनकर भड़के कलेक्टर, जेल भिजवाने की धमकी देकर भगाया

Wed, 29 Mar 2023 04:36 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी जिले में जनसुनवाई के लिए पहुंचे पीड़ित पर कलेक्टर भड़क गए। उन्होंने उसे जेल भेजने की धमकी दी। फिर बेइज्जत कर वहां से भगा दिया। 
 
विज्ञापन
सीधी में जनसुनवाई में कलेक्टर से बहस करने वाले तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कलेक्टर समेत सभी स्तरों पर अधिकारी मंगलवार को जनसुनवाई करते हैं। इसमें आम लोगों की समस्याओं को सुना जाता है और उसका निराकरण निकाला जाता है। सीधी में कलेक्टर के सामने एक पीड़ित आया और उसने अपनी शिकायत की तो कलेक्टर को वह पसंद नहीं आया। पहले तो उसे एसपी को बुलाकर जेल में डालने की धमकी दी। फिर बेइज्जत कर वहां से भगा दिया गया। उसकी शिकायत भी नहीं सुनी गई।  

विज्ञापन


मामला बीते मंगलवार का है। जनसुनवाई के दौरान परेशान युवक ने थोड़ी ऊंची आवाज में बात की तो कलेक्टर उस पर बरस पड़े। उन्होंने कहा कि एसपी को बुलवाकर जेल भिजवा दूंगा। उसे बेइज्जत कर वहां से निकाल दिया गया। उसे अपनी बात तक नहीं रखने दी। सीधी जनपद अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामपुर निवासी उपेन्द्र तिवारी कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं जनपद सीईओ, विधायक तथा सांसद को शिकायती पत्र दे चुका है। उसकी सुनवाई आज तक नहीं हुई है। उनके गांव में 2019 में गुलाब सागर नहर से नागेश्वर तिवारी के घर तक एवं नागेश्वर तिवारी के घर से सीधी-टिकरी मार्ग तक की सड़क बननी थी, जो आज तक पूरी नहीं हुई है। इसकी ही शिकायत उपेंद्र तिवारी लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे। गांव के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि हमारे यहां की सड़क सिर्फ कागज में बनी है। इसे पूर्ण कराया जाय, ताकि लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो।  

नहीं दिया कलेक्टर ने ध्यान
जनसुनवाई में उपेंद्र तिवारी अपनी बात कहने को लेकर भावुक हो गए। कलेक्टर साकेत मालवीय के सामने कहने लगे कि कई बार आवेदन दिया है। लेकिन किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि धीरे बोलो। इसके बाद भी उपेंद्र तिवारी अपनी बात कहते रहे। तब कलेक्टर ने कहा कि पुलिस को फोन कर इसे जेल भिजवाओ। साथ ही साथ उन्होंने उसे धक्के मारकर वहां से निकाल दिया।

विज्ञापन

कांग्रेस ने शिवराज सरकार को घेरा
इस मुद्दे पर वीडियो सामने आने पर कांग्रेस ने हमलावर मुद्रा में शिवराज सिंह चौहान सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने ट्विटर पर इस मामले को शेयर करते हुए लिखा कि आम जनता त्रस्त है। सीधी जिले में एक आम नागरिक ने कलेक्टर को आईना दिखाया है। अब जनता मैदान में उतर रही है। 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें