फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को लिया चपेट में, तीन युवाओं की मौके पर ही मौत

Fri, 28 Apr 2023 07:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवाओं को रौंद दिया है। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सीधी में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवाओं को रौंद दिया है। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक का पीछा कर उसे पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना सीधी जिले के चुरहट थाना अंतर्गत सोन नदी के कोलदहा पुल के पास हुई है। बताया गया कि सोन नदी के कोलदहा पुल के पास सीधी की तरफ से एक तेज रफ्तार कैप्सूल ट्रक आ रहा था, जिस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के तत्काल बाद कैप्सूल ट्रक का चालक घटनास्थल से कैप्सूल ट्रक लेकर रीवा की ओर फरार हो गया, लेकिन! पुलिस की तत्परता से उसे चुरहट के पास ग्राम भीतरी में रोक लिया गया एवं आरोपी चालक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी चालक का नाम कृष्ण कुमार यादव, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी बेला है।

इस दर्दनाक घटना में मृत हुए तीनों मृतकों की पहचान विश्वनाथ पिता लहसइया रावत (20), निवासी भेलकी, बृजभान पिता भैयालाल रावत (18) निवासी भेलकी एवं सुभाष मंडल, निवासी बैतूल के रूप में हुई है। ये तीनों पेशे से कारीगर थे। पुलिस ने तीनों शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार करते हुए मर्ग कायम किया एवं शव परीक्षण के लिए नजदीकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट ले गए। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


चुरहट थाना प्रभारी सतीश मिश्रा ने बताया कि बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया और वह घटना के उपरांत चालक कैप्सूल ट्रक लेकर रीवा की तरफ भागा, जिसका पीछा करके आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें