फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: चुरहट में सात साल की बच्ची से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल सुधारगृह भेजा

Sun, 16 Apr 2023 12:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

एसडीओपी चुरहट विवेक द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता सात साल की है। उसके साथ दुष्कर्म करने वाला उसका चचेरा भाई 15 साल का है। फिलहाल, विधि विरुद्ध बालक होने की वजह से उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल, सीधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में चचेरे भाई ने सात साल की बहन से दुष्कर्म किया। उसके बाद से पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल सीधी में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह घटना चुरहट थाना अंतर्गत की है जहां चिनहट थाना अंतर्गत पीड़िता से रिश्ते के उसके चचेरे भाई (15) ने दुष्कर्म किया। जानकारी लगते ही परिजनों ने थाना चुरहट में इसकी शिकायत दर्ज कराई। साथ ही जिला अस्पताल में पीड़िता को इलाज के लिए ले गए।

एसडीओपी चुरहट विवेक द्विवेदी ने बताया कि चुरहट थाना अंतर्गत का यह मामला है। पीड़िता सात साल की है और उसके साथ दुष्कर्म करने वाला उसका चचेरा भाई 15 साल का है। फिलहाल, विधि विरुद्ध बालक होने की वजह से उसे गिरफ्तार कर लिया है और बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। साथ ही आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें