फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Visit: सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

Sat, 14 Mar 2026 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के शाकंभरी क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।  निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करने के साथ ही चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे शाकंभरी क्षेत्र के नगला माफी गांव पहुंचेंगे, जहां विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। हालांकि सीएम योगी पौने चार बजे जिले में पहुंचे।

विज्ञापन


सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर लीं। शुक्रवार को मंडलायुक्त रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने सिद्धपीठ पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के लिए हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड भी बनाया गया।
 

यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर में अधिवक्ता के घर लूट, नमाज पढ़ने गए थे, बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बंधक बनाया
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री मंदिर पहुंचकर मां भगवती के दर्शन करने के बाद आसपास के क्षेत्र में चल रही पर्यटन योजनाओं तथा सेतु निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।  

सड़कों पर चला सफाई अभियान
मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए गांव नागलमाफी के पास अस्थायी हेलीपैड तैयार कराया जा रहा है। नागलमाफी से भूरादेव तक सड़क के दोनों किनारों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाईकर्मियों को लगाकर पूरे मार्ग की साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि आगमन के समय व्यवस्थाएं सुचारु रहें।  

सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
75 करोड़ की लागत से शाकंभरी में चल रहे विकास कार्य
पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविशंकर ने बताया कि सिद्धपीठ के आसपास के क्षेत्र में लगभग 75 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों में पर्यटन सुविधा केंद्र 65 प्रतिशत, ओपन एयर थिएटर प्रतिशत, मल्टी लेवल कार पार्किंग 30 प्रतिशत, टॉयलेट ब्लॉक पब्लिक सोवेनियर शॉप शत प्रतिशत, शाकंभरी देवी पदयात्रा मार्ग सुदृढ़ीकरण 85 प्रतिशत, शाकंभरी द्वार कॉम्प्लेक्स 70 प्रतिशत, साइनेज स्थापना कार्य 25 प्रतिशत, शाकंभरी देवी पदयात्रा प्रकाश व्यवस्था 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसके अलावा सेतु निगम विभाग द्वारा भूरादेव से सिद्धपीठ तक बन रहे एलिवेटेड पुल एवं एप्रोच रोड का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।

निर्माणाधीन परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री शाकंभरी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान निर्माणाधीन सोविनियर शॉप, तीर्थ सुविधा केंद्र और मल्टीलेवल पार्किंग का जायजा लिया जाएगा। अधिकारियों द्वारा इन परियोजनाओं से जुड़ा प्रस्तुतीकरण भी मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों की होगी समीक्षा
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री आगामी चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री शाकंभरी में ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति और क्षेत्र की अन्य योजनाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें