फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान: ड्रग्स और हथियार तस्करी के साथ अब नकली नोट भेजे, बॉर्डर पर 2,22,500 रुपये बरामद

Sun, 29 Mar 2026 04:42 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा के उस पार से ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के साथ अब नकली भारतीय करेंसी भी भेजी जा रही है। हालांकि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
विज्ञापन
BSF ने जाली भारतीय नोटों की तस्करी की नाकाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की तरफ से भेजी गई जाली भारतीय करंसी की खेप बरामद की है। भारत पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के जवानों ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध पीला पैकेट पकड़ा, जिसमें बड़ी मात्रा में नकली नोट मिले। बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


इस मामले में थाना रामदास में केस दर्ज किया गया है। जानकारी मुताबिक बीएसएफ की 181 बटालियन की बी कंपनी के सहायक कंपनी कमांडर एएसआई अमित लोखंडे अपनी टीम के गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक पैकेट बरामद हुआ है। पैकेट की तलाशी लेने पर उसमें 500 रुपये के कुल 445 जाली नोट मिले। बरामद नोटों की कुल कीमत 2,22,500 रुपये बताई गई है। सभी नोटों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में जाली मुद्रा के पीछे सीमा पार नेटवर्क होने की आशंका जताई जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह खेप किसके जरिए और किन इलाकों में पहुंचाई जानी थी। अधिकारियों का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में पहले भी इस तरह की गतिविधियां सामने आती रही हैं। ताजा मामले के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और संदिग्ध कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें