फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में कलम छोड़ो हड़ताल पर बैठे जिप कैडर कर्मी

Sat, 30 Sep 2023 02:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन

जिला परिषद कैडर के अधिकारी और कर्मचारी शनिवार को अनिश्चितकालीन कलम छोड़ो हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारी खंड विकास अधिकारी नाहन के कार्यालय परिसर पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने अपनी मांगों को फिर दोहराया। दरअसल, जिला परिषद कैडर के कर्मचारी सरकार से ग्रामीण विकास विभाग और पंचायतीराज विभाग में विलय की मांग कर रहे हैं। पिछले साल भी कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे लेकिन आज तक ये मांग पूरी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


जिला परिषद कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेश चौहान, उपाध्यक्ष बिमला शर्मा और महासचिव गोपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से पंचायतीराज विभाग में विलय की मांग कर रहे हैं लेकिन न तो पिछली सरकार ने मांगों पर गौर किया और न ही वर्तमान सरकार सुध ले रही है। उन्होंने कहा कि कई कर्मियों को छठे वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि, पिछले साल सितंबर 2022 में इसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है।

इसके साथ-साथ कर्मचारियों का अब भी एनपीएस कट रहा है। ऐसे कई कर्मचारी हैं, जिन्हें पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। प्रदेश में ऐसे 4,700 अधिकारी और कर्मचारी हैं। इनमें से जिला सिरमौर में 175 और नाहन खंड में 37 कर्मचारी तैनात हैं। इस मौके पर चमन, अरुण, अनूप, उर्मिला, संगीता, राय सिंह, क्षमादत्त, प्रेम सिंह, किशन सिंह, रेखा और दिनेश शर्मा आदि पंचायत सचिव, कनिष्ठ अभियंता और तकनीकी सहायक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें