फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवी की मां ने नयनादेवी में नवाया शीश

Mon, 13 Apr 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नयनादेवी (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। रविवार को यहां मंदिर में लगभग 80 हजार श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन किए थे। खास यह है कि वीआईपी और वीपीआईपी लोग भी मां के दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी के तहत सोमवार को देश के नामी क्रिकेटर एवं सिक्सर किंग युवराज सिंह की मां शबनम सिंह ने नयनादेवी के दरबार में पहुंचकर माथा टेका। शबनम ने मंदिर में विधिवत रूप से मां नयनादेवी की पूजा-अर्चना की।

शबनम सुबह नयनादेवी मंदिर पहुंच। उन्होंने नयनादेवी की पूजा-अर्चना के साथ ही प्राचीन हवनकुंड में हवन किया और आहुतियां भी डाली। उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने कहा कि मां का शुभ आशीर्वाद उनके बेटे युवराज सिंह पर बना रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर मां-बाप अपने बेटे को देश के लिए खेलते देखना चाहते हैं। युवराज भी इसके लिए बहुत मेहनत कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही वह टीम इंडिया में शामिल होगा। इस अवसर पर मंदिर न्यास की ओर से पुजारी और मंदिर न्यासी यमलेंद्र शर्मा ने उन्हें मां की चुनरी और प्रशाद दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें