फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे युवाओं ने सोशल मीडिया पर दी आत्महत्या की धमकी

Thu, 01 Jul 2021 10:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

युवाओं ने मांग की है कि सरकार तत्काल लिखित परीक्षाएं रद्द कर ऑनलाइन परीक्षाओं की तिथियां जारी करे। युवाओं ने ऐसे धमकी भरे ट्वीटों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को टैग किया है।
विज्ञापन
युवाओं ने सोशल मीडिया पर दी आत्महत्या की धमकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन परीक्षाएं कराने की मांग कर रहे युवाओं ने सोशल मीडिया के जरिये सरकार को आत्महत्या की धमकी देनी शुरू कर दी है। कुछ ट्विटर हैंडल से कहा गया है कि अगर सरकार को कोविड की तीसरी लहर से युवाओं की जिंदगी खतरे में पड़ने की चिंता नहीं है तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। युवाओं ने मांग की है कि सरकार तत्काल लिखित परीक्षाएं रद्द कर ऑनलाइन परीक्षाओं की तिथियां जारी करे।

विज्ञापन


युवाओं ने ऐसे धमकी भरे ट्वीटों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को टैग किया है। दलील है कि केंद्र सरकार एक ओर कोविड की तीसरी लहर की चेतावनी जारी कर रही है, वहीं प्रदेश की सरकार युवाओं की जान को अपनी जिद के चलते खतरे में डाल रही है। कुछ युवाओं का यह भी कहना है कि सरकार के इसी रवैये की वजह से उन जैसे कई युवाओं में अब मानसिक तनाव की दिक्कत होने लगी है। इससे पहले युवा कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया और जिलों के डीसी के कार्यालय के बाहर ऑनलाइन परीक्षाएं कराने के लिए क्रमिक अनशन व आंदोलन शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें