फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडोह सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से अमृतसर के युवक की मौत, मणिकर्ण जा रहा था बाइक सवार, सिर आया टायर के नीचे

Sun, 01 Mar 2026 06:35 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

किरतपुर मनाली फोरलेन पर पंडोह के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में अमृतसर निवासी 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने साथी के साथ मणिकर्ण जा रहा था। हादसे में सिर टायर के नीचे आने से जान चली गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरतपुर मनाली फोरलेन पर पंडोह के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के अमृतसर निवासी 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजिंद्र कुमार पुत्र विजय कुमार, निवासी गांव गोपालपुरा, जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार राजिंद्र कुमार अपने एक साथी के साथ बाइक पर अमृतसर से मणिकर्ण की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक भी कुल्लू की दिशा में जा रहा था। पंडोह के पीवीटी मोड़ के पास अचानक बाइक और ट्रक में टक्कर हो गई, जिससे दोनों सवार सड़क पर गिर गए।

हादसे के दौरान राजिंद्र कुमार का सिर ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को मंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें