इजराइल-ईरान विवाद और खाड़ी देशों पर हमले की वजह से विदेशी पर्यटक कांगड़ा एयरपोर्ट पर फंस चुके हैं। पर्यटक अब यहीं रुककर इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके देश के लिए हवाई सेवाएं शुरू होंगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इजराइल-ईरान विवाद और खाड़ी देशों पर हमले की वजह से हवाई उड़ानें बाधित हैं। कांगड़ा एयरपोर्ट पर विदेशी पर्यटक फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उनकी फ्लाइट दिल्ली से कैंसिल हो चुकी है। ऐसे में पर्यटक फिलहाल कांगड़ा में ही इंतजार कर रहे हैं कि कब हवाई सेवाएं शुरू होंगी और कब वे अपने देश पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
इजराइली टूरिस्ट जेला ने कहा कि मुझे आज सुबह इजराइल जाना था, लेकिन मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई, इसलिए मैं अभी यहीं रह रही हूं जब तक मुझे घर वापस जाने का कोई रास्ता नहीं मिल जाता। मैं बस यही मैसेज दे सकती हूं कि पूरी इंसानियत एक है। मेरी सबसे गहरी दुआ शांति के लिए है।