फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राष्ट्रीय खेल दिवस पर पहाड़ों की रानी शिमला में दौड़े 200 युवा

Thu, 29 Aug 2024 06:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जिला शिमला ने  'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद  को याद करते हुए दौड़ का आयोजन किया। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर शिमला में हुई दौड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर घोषित राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर गुरुवार को राजधानी शिमला में आठ किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने सुबह 7:00 बजे सीटीओ चौक से आठ किलोमीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुरुष वर्ग में रामकृष्ण और महिला वर्ग की दौड़ में विपाशा वर्मा विजेता रहीं। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित इस दौड़ में दोनों वर्ग में 200 से अधिक धावकों ने भाग लिया।

विज्ञापन



विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी राकेश धौटा ने बताया कि दौड़ के विजेताओं को अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विजेताओं में पुरुष वर्ग में रामकृष्ण ने पहला तीन हजार का पुरस्कार पाया। द्वितीय स्थान पर रूपराम रहे। उन्हें दो हजार और कृष्णा को तृतीय स्थान पर रहने पर एक हजार रुपये के पुरस्कार से नवाजा गया। महिला वर्ग में विपाशा वर्मा को तीन हजार, मेवी को दो हजार और सुमन कुमारी को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें