फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर टकराए तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दो घायल

Fri, 26 May 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर बुधवार रात दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार किया जा रहा है। जानकारी अनुसार बुधवार देर रात एनएच-7 पर दर्दनाक हादसा हुआ।
विज्ञापन


धौलाकुआं के समीप दो बाइकें आमने सामने टकराई। हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। एक बाइक सवार धर्म सिंह(28) पुत्र मान सिंह निवासी कटाह नाहन को देर रात नाहन अस्पताल ले जाया जा रहा था।

लेकिन, घायल युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाइक में धर्म सिंह के साथ पीछे बैठे व्यक्ति देवेंद्र सिंह पुत्र  कमल सिंह निवासी दराहा पनार को भी चोटें आई है। लेकिन, प्राथमिक उपचार के बाद हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


दूसरे, बाइक सवार घायल फारुख निवासी सहारनपुर का ब्यान दर्ज कर लिया है। युवक के घर सहारनपुर में किसी परिजन की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पांवटा की तरफ बाइक पर रवाना हो गया। रात करीब 1 बजे एनएच मार्ग पर धौलाकुआं में दूसरी बाइक ने आकर टक्कर मार दी जिससे सड़क हादसे में सहारनपुर निवासी फारुख भी गंभीर रुप से घायल हो गया है।

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि, दो लोगों को चोटें आई है। मामला दर्ज कर माजरा पुलिस टीम ने जांच शुरु कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें