फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांच के लिए रहें तैयार, पहाड़ों पर होने जा रही है बाइक रैली

Fri, 26 May 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की लाहौल घाटी में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से स्थानीय युवा माउंटेन बाइक रैली का आयोजन करने जा रहे हैं। रैली में कुछ विदेशी भी भाग ले रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर तीन जून को रैली का आयोजन होगा।
विज्ञापन


स्थानीय होटल एसोसिएशन के सहयोग से यंग फार्मर क्लब अप्पर केलांग इस रैली का आयोजन कर रहा है। क्लब के अध्यक्ष केसंग थवॉस ने बताया कि यह रैली केलांग से प्यूकर तक करीब 44 किलोमीटर तक होगी।

रैली में विजेता को 25, उपविजेता को 15 हजार नकद इनाम दिया जाएगा। जबकि तीसरे स्थान पर आने वाले बाइकर को 10 हजार रूपये का इनाम दिया जाएगा। होटल एसोसिएशन के महासचिव टशी बरोंगपा ने बताया कि इस तरह के आयोजन से घाटी में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


बीते साल इस रैली में 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिनमें तीन विदेशी बाइकर भी शामिल रहे। केसंग ने बताया कि इस रैली के जरिये पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।

स्थानीय विधायक रवि ठाकुर ने युवाओं के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि घाटी में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। लिहाजा, इस तरह के आयोजन से निश्चित तौर पर लाहौल-स्पीति के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें