फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ फेस्टिवल तीसरा दिन: मूक अभिनय से लोगों का जीता दिल, सामाजिक कुरीतियों पर की चोट

Sat, 26 Nov 2022 06:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय के चार दिवसीय यूथ फेस्टिवल के तीसरे दिन शनिवार को हमीरपुर में प्रतिभागी कलाकारों अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। गौतम कॉलेज हमीरपुर में मूक अभिनय में विद्यार्थियों ने भाव भंगिमाओं से दर्शकों का मनोरंजन किया। 
विज्ञापन
यूथ फेस्टिवल के दौरान दी शानदार प्रस्तुति। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के चार दिवसीय यूथ फेस्टिवल के तीसरे दिन शनिवार को हमीरपुर में प्रतिभागी कलाकारों अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। गौतम कॉलेज हमीरपुर में मूक अभिनय में विद्यार्थियों ने भाव भंगिमाओं से दर्शकों का मनोरंजन किया। नारी शोषण, किसान, आत्महत्या, नशा व मोबाइल के दुष्प्रभाव, कन्या भ्रूण हत्या आदि सामाजिक कुरीतियों को मूक अभिनय के माध्यम से दिखाया। कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों ने बंदरों पर हो रहे अत्याचार व उन्हें बंधक बनाकर पैसे कमाने के साधन पर व्यंग्य किया। राजकीय महाविद्यालय सिराज, रामपुर, धर्मशाला, एचपीयू शिमला, आरकेएमवी शिमला, गौतम कॉलेज हमीरपुर, नाहन, घुमारवीं के विद्यार्थियों ने मूक अभिनय से अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रहसन में भी कलाकार विद्यार्थियों ने सम सामयिक घटनाओं को प्रदर्शित कर सामाजिक कुरीतियों को उजागर किया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से हिंदी विभाग से प्रो. प्रकाश चंद ठाकुर, अंगेजी विभाग से प्रो. डॉ. संगीता सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। 

विज्ञापन


डीएवी कांगड़ा ने जीती इंटर कॉलेज बास्केटबाल की ट्रॉफी 
 राजधानी शिमला के सेंट बीड्स कॉलेज में इंटर कॉलेज महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में डीएवी कांगड़ा ने संजौली कॉलेज की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। 24 से 26 नवंबर तक हुई प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 कॉलेजों के 200 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रदेश विश्वविद्यालय के निदेशक शारीरिक शिक्षा और युवा कार्यक्रम प्रो. हरि सिंह मुख्यातिथि थे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के फाइनल में डीएवी कांगड़ा ने संजौली कॉलेज को 62-33 से पराजित किया। तीसरे स्थान के लिए खेले के मैच में मंडी कॉलेज ने सरकाघाट को 38-27 से हराया। प्रो. हरि सिंह ने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मेजबान सेंट बीड्स कॉलेज की प्राचार्य सिस्टम मोली अब्राहम और शारीरिक शिक्षक अश्वनी कुमार सहित विवि की ओर से तैनात किए गए पर्यवेक्षकों और स्टाफ को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें